06 March 2024 06:50 PM
बीकानेर, 6 मार्च। राजकीय कन्या महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण गुरुवार को होगा।
जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा यह भवन बनाकर उच्च शिक्षा विभाग को सुपुर्द किया गया है। नोडल महाविद्यालय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नंदिता सिंघवी ने नवनिर्मित भवन का अधिग्रहण किया।उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा विशिष्ट अतिथि होंगे। विधायक श्री ताराचंद सारस्वत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट ने परिवार की दादी मां स्वर्गीय सदू देवी पारख की स्मृति में कन्या महाविद्यालय का निर्माण करवाया है। श्री जतन पारख ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं।

RELATED ARTICLES
11 November 2021 10:31 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com