17 October 2021 01:39 PM

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में स्थित एक मकान में दूसरी मंजिल पर पट्टियां चढ़ाते समय पैर फिसलने से मजदूर सीढिय़ों की रैलिंग पर जा गिरा। रेलिंग में लगी पाइप उसके फेफड़ों में जा घुसी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर उसे पहले प्राइवेट व फिर पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बंगलानगर के आमीर अली के भाई हुसैन खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
नयाशहर थाने के एएसआई रामभरोसे ने बताया कि मजूदर आमीर अली मुरलीधर कॉलोनी में सत्यनारायण के घर पर काम में लगा हुआ था। सुबह साढ़े दस बजे वह दूसरी मंजिल पर पट्टियां चढ़ा रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया। वह ग्राउंड फ्लोर पर लगी रेलिंग पर जा गिरा। इस दौरान रेलिंग की पाइप मजदूर के फेफड़ों में जा घुसी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मजदूर व आसपास के लोग घायल को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल गए, जहां से उसे पीबीएम रैफर कर दिया गया। पीबीएम में डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
11 February 2022 04:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com