03 September 2021 04:31 PM

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आशंका जताई है कि शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थी-शिक्षक सहित सभी यदि कोरोना की गाइड लाइन की पालना को लेकर विशेष एहतियात नहीं बरतेंगे, तो कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान खोल दिए गए हैं। कोविड महामारी के कारण लम्बे समय से शैक्षणिक संस्थान बन्द होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। यह सभी की जिम्मेदारी है कि शिक्षण संस्थानों के संचालन के लिए जारी की गई गाइड लाइन की सख्ती से पालना करें। यदि गाइड लाइन और कोविड प्रोटोकॉल की पालना सही तरीके से नहीं हुई, तो पुन: संक्रमण बढ़ने का खतरा है। पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का भी उचित ध्यान रखें एवं सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल एवं गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करें। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं।
सबसे कम एक्टिव केस की खुशी
गहलोत ने कहा कि सिर्फ 81 एक्टिव केस के साथ राजस्थान पूरे देश में सबसे कम एक्टिव केस वाला राज्य बन गया है। यह बेहद खुशी की बात है कि पिछले एक महीने में प्रदेश में कोविड से कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। लेकिन जरा सी लापरवाही होने पर कोविड पुन: बढ़ सकता है। इसलिए कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क, सोशल डिस्टैंसिंग इत्यादि का पालन बेहद जरूरी है। प्रदेश में अभी तक 1.10 करोड़ लोगों को दोनों डोज सहित कुल 4.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। सभी लोग समय पर अपनी वैक्सीन जरूर लगवाएं।

RELATED ARTICLES
25 January 2022 01:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com