15 April 2024 09:16 AM

जयपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज फिर राजस्थान आ रहे हैं। गुलाबी नगरी जयपुर में शाम 6 बजे अमित शाह का रोड शो होने वाला है। इसके चलते यातायात पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो इन रास्तों से बचकर निकलें।जयपुर शहर से लोकसभा प्रत्याशी मंजू शर्मा के समर्थन में होने वाला रोड शो परकोटे में निकलेगा। शाम 6 बजे सांगानेरी गेट स्थित पूर्वमुखी हनुमान मंदिर से रोड शो शुरू होगा। यहां से जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार होते हुए छोटी चौपड़ पहुंचेगा। इस रूट की दूरी करीब 2.4 किलोमीटर होगी। इससे पहले रविवार शाम को रिहर्सल किया गया। रिहसर्ल के दौरान अजमेरी गेट के पास जाम लग गया। इससे अजमेरी गेट आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
16 September 2023 06:37 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com