06 May 2022 02:25 PM

जोग संजोग टाइम्स,
एनडीपीएस एक्ट में वांछित फरार आरोपी को पांचू पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पुलिस थाना नोखा के एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में वांछित था। जिससे पूछताछ की जा रही है।
थाना अधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि 02 जनवरी 2022 को नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ द्वारा गश्त के दौरान नागौर के बारानी निवासी रेवन्तराम जाट व सीताराम जाट से 58 ग्राम एमडी के साथ वाहन जप्त कर मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच पाँचू थानाधिकारी विकास विश्नोई द्वारा की गई।
अवैध मादक पदार्थ में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्तर पर टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी सहायता से वांछित नागौर के बालवा निवासी दिनेश जो घटना के समय मौका पाकर फरार हो गया था। जिसको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
27 February 2022 04:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com