21 February 2022 11:49 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी केअनुसार जगतपुरी इलाके में रात के समय कुछ लोगों ने शराब के नशे में धूत होकर ठेके पर जमकर बवाल किया और ठेके पर पथराव कर दिया, जिसमें ठेके के बाहर लगे शीशे के गेट टूट गए। ठेके के कर्मचारियों को जैसे तैसे अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल कर रहे लोगों को हल्का बल प्रयोग कर काबू किया। उधर, किसी ने बवाल की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि बवाल से पहले शराब डिस्काउंट में लेने को लेकर कहासुनी हुई थी। कर्मचारियों ने मना कर दिया था कि हमारे यहां पर कोई डिस्काउंट नहीं है। उसके कुछ देर बाद ठेके पर पथराव शुरू हो गया। जगतपुरी लाल बत्ती पास एक शराब का ठेका है, शनिवार रात कुछ लोगों ने शराब पीकर ठेके पर बवाल करना शुरू कर दिया। ठेके के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com