02 September 2022 01:09 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर के सुराणा में टीचर की पिटाई से दलित बच्चे की मौत की जांच सीबीआई को देने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा- जालोर की घटना में अब भी लोग आ रहे हैं। बेवजह गलत बातें फैला रहे हैं। अरे भाई, पहले आप सच्चाई तो जानिए। आप कहें तो यह केस सीबीआई को दे देते हैं। अगर आपको राजस्थान पुलिस पर विश्वास नहीं है ताे केस सीबीआई को दे देंगे। हमारा क्या लगता है। पर बिना मतलब राजस्थान को बदनाम करने का हक किसी को नहीं है। कुछ लोग जो चाहे बातें फैला रहे हैं। गहलोत राजस्थान पुलिस एकेडमी में दीक्षांत परेड में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अपराध के आंकड़े बढ़ने के पीछे कम्पल्सरी एफआईआर की व्यवस्था को कारण बताने के साथ महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आधे से ज्यादा केसों के झूठा होने का दावा किया है। गहलोत ने कहा- यहां पर क्राइम कंट्रोल है। रेप की घटनाएं कौन करता है,कोई विदेशी आता है क्या? अधिकांश घटनाएं परिवार के जान पहचान वाले करते हैं, उनके रिलेटिव करते हैं। परिवार के मिलने वाले होते हैं, जान पहचान वाले होते हैं। रिश्तेदार होते हैं। अधिकांश जगह वो ही करते हैं। महिलाओं के खिलाफ जो क्राइम है। उसके आधे से ज्यादा 56 फीसदी झूठे हैं। झूठे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। हमने उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
झूठे मुकदमे करने वालों पर संगीन केस कर उसे नतीजे तक पहुंचाएं
गहलोत ने कहा- डीजीपी मेरे पास ही खड़े हैं। डीजीपी से मैं कहना चाहूंगा कि ऐसे लोग जो झूठे मुकदमे दर्ज करवाते हैं, उन्हें हमें छोड़ना नहीं चाहिए। झूठे मुकदमे करवाने वालों के खिलाफ संगीन केस हो और उसे लॉजिकल अंत तक लेकर जाएं। ताकि और लोग ऐसा करके प्रदेश को बदनाम करने की हिम्मत नहीं करें। अगर किसी प्रदेश में रेप, क्राइम बढ़ने की खबरें आती हैं तो उसकी बदनामी होती है। मेरी खुद की और सरकार की भी थ्योरी है कि अगर कोई आलोचना
करता है तो बुरा कभी मत मानो। बुरा तब लगता है, जब बिना तथ्य अफवाहें चलाते हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com