09 March 2023 01:21 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में अचानक निधन हो गया। वे 66 साल के थे। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत कौशिक ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे। रात में उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, इस मामले में दिल्ली पुलिस भी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि सतीश के निधन की खबर अस्पताल से मिली थी। तबीयत बिगड़ने से अस्पताल तक पहुंचने के वक्त उनके साथ-साथ कौन था, उनके साथ क्या हुआ? इसकी जांच की जा रही है। इन लोगों से पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इसके बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा। फिर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3:00 से 6:00 के बीच वर्सोवा के श्मशान में उनका अंतिम संस्कार होगा।

.avif)
RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
22 September 2022 04:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com