26 May 2022 04:20 PM
जोग संजोग टाइम्स,
नहरबंदी से गहराए जल संकट से बड़ी राहत की खबर है। पंजाब के हरिके बैराज से छाेड़े गए पानी की एंट्री राजस्थान की सीमा में बुधवार दाेपहर हाे गई। अब जल्दी ही प्रदेश के 11 जिलाें की प्यास बुझाई जा सकेगी। बीकानेर के बीछवाल जलाशय तक पहुंचने में पानी काे 36 घंटे लगेंगे।
नहर से पानी गुरुवार दाेपहर तक बिरधवाल हैड पहुंच जाएगा। बंधा लगाकर राेका गया पानी भी इसमें मिला दिया गया है। अब नहर का जलस्तर 16 फीट तक हाे गया है। बिरधवाल हैड पर पहुंचते ही पानी काे कंवरसेन लिफ्ट में छाेड़ा जाएगा। यहां पानी छाेड़ने के करीब 36 घंटे बाद बीछवाल जलाशय पहुंचेगा और रविवार तक शाेभासर पहुंच जाएगा। साेमवार की शाम साढे आठ बजे नहरबंदी खत्म करते हुए हरिके बैराज से 500 क्यूसेक पानी छाेड़ा गया था। मंगलवार तक पानी 7000 क्यूसेक करना था लेकिन पंजाब ने अपनी जिद चलाते हुए हर घंटे सिर्फ 250 क्यूसेक पानी ही बढ़ाया।
राजस्थान हर घंटे 500 क्यूसेक बढ़ाने की मांग करता रहा। यही वजह है कि जाे पानी मंगलवार काे पूरा हाेना था वाे बुधवार काे हुआ। गुरुवार को बिरधवाल से कंवरसेन लिफ्ट में पानी छोड़ने के डेढ़ दिन बाद बीकानेर पहुंचेगा। यानी शनिवार तक बीकानेर पानी आ जाएगा। शोभासर को एक दिन और इंतजार करना होगा। क्योंकि शोभासर को पानी गजनेर लिफ्ट से मिलता है। गजनेर लिफ्ट आरडी 750 से निकलती है। बिरधवाल से आरडी 750 तक पानी पहुंचने में दाे दिन और लगेंगे। राजस्थान बार्डर तक अभियंता पानी के साथ साथ चले ताकि कोई दिक्कत ना हो। इधर नहर में पानी आते ही प्रशासन अलर्ट है ताकि उसकी कोई चोरी ना करे। पहली प्राथमिकता लोगों तक पीने का पानी पहुंचाना है। अधीक्षण अभियंता रेगुलेशन हरीश छतवानी ने बताया कि पानी फ्लो से आगे बढ़ रहा है शनिवार तक बीकानेर पानी पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com