16 October 2021 07:58 PM
बीकानेर । कोटा के डॉक्टर के साथ शेयर मार्केट में डीमेट अकाउंट खोलने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चार महीने पहले एमबीएस अस्पताल के डॉक्टर से 53 लाख रुपए की ठगी की थी। दोनों आरोपी कल्पेश ठाकुर (28) और दिलीप उर्फ दीपक ठाकुर (22) सगे भाई हैं। वे गुजरात के वधार के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार भी बरामद की है।
डीएसपी अंकित जैन ने बताया कि शहर के नामी डॉक्टर ने अगस्त महीने में दादाबाड़ी थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि मई और जून के महीने में आरोपियों ने मोबाइल पर संपर्क कर, शेयर मार्केट में डीमेट अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर जाल में फंसाया।
पहले एक लाख रुपए डलवाए, जिसे तीन गुना कर के 3 लाख वापस लौटा दिए। इससे डॉक्टर का भरोसा बढ़ गया। उसके बाद डॉक्टर से बड़ी रकम इंवेस्ट करने के लिए बोला। डॉक्टर ने 53 लाख 41 हजार 430 रुपए आरोपियों के खाते में डाल दिए। पैसा मिलते ही आरोपी फरार हो गए।
शिकायत पर पुलिस टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम, साइबर सेल की मदद ली गई। मोबाइल लोकेशन और टोल कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला गया। करीब 24 से ज्यादा संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल को चेक किया। इसके बाद सायबर सेल और डीएसटी की टीम में आरोपियों को रामदेवरा से यात्रा कर वापस लौटते समय सिरोही रोड पर पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस के डर से डॉक्टर से ठगी की गई राशि को वापस अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था।
ऐसे करते थे वारदात
आरोपी ‘जामताड़ा’ के ऑनलाइन फ्रॉड करने के तरीके से प्रेरित होकर वारदात को अंजाम देते थे। खासतौर पर पैसे वाले लोगों को निशाना बनाते थे। ये फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया से मोबाइल के नंबर लेते थे। फिर उनके मोबाइल पर संपर्क बढ़ाते थे। लोगों से शेयर मार्केट में डीमेट अकाउंट खुलवा कर कुछ पैसे डलवाते। 5-7 दिन में रकम को दोगुना करके वापस लौटा देते थे, इससे उन पर लोगों का भरोसा बढ़ जाता था।
राजस्थान समेत 13 राज्यों में कर चुके कॉल
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित 12 राज्यों के अलग-अलग शहरों में 12 हजार से ज्यादा कॉल कर चुके हैं।
4 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा का लेन देन
शुरुआती जांच में दोनों सगे भाइयों के साथ एक महिला का नाम भी सामने आया है। महिला नीरू बेन पटेल के बैंक स्टेटमेंट से 47 लाख 53 हजार रुपए जमा हुए हैं। साथ ही 1 करोड़ 35 लाख रुपए की निकासी हुई है।
कल्पेश के बैंक स्टेटमेंट से 13 लाख 30 हजार रुपए जमा होना और 13 लाख 29 हजार रुपए की निकासी होना सामने आया है। इसी तरह दीपक के बैंक स्टेटमेंट से 32 लाख 21 हजार जमा होना और 32 लाख 21 हजार रुपए की निकासी होना सामने आया है

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com