27 January 2022 08:48 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, प्रशासन शहरों के संग अभियान में प्रदेश के निकायों की परफोरमेंस पूअर श्रेणी में रखी गई है। सरकार ने 10 लाख पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा है और अभी तक निकायों ने 1.50 लाख पट्टे भी जारी नहीं किए हैं। ऐसे में स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि अपने यहां लंबित चल रहे प्रकरणों को शून्य करें, ताकि आमजन को राहत मिल सकें।विभाग की ओर से जारी आदेशों में साफ किया गया है कि 25 जनवरी तक सभी निकायों को जो भी आवेदन मिले हैं और पूर्व के लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए। विभाग ने सभी लंबित प्रकरणों को खत्म करके शून्य लंबित प्रकरण की पालना रिपोर्ट भेजने के निकायों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने अभियान के तहत चल रहे शिविरों को स्थगित कर रखा है। जिसकी वजह से पट्टों का काम थम सा गया है। निकाय के कर्मचारी भी अपने आदतानुसार काम से जी चुराने लगे हैं, जिसकी वजह से 20 हजार से ज्यादा प्रकरण लंबित चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
02 January 2023 10:32 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com