01 September 2024 05:08 PM

बीकानेर । बच्चों में मोबाइल के बढ़ते प्रचलन से दूरी बनाने और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दाऊजी रोड़ स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार को बाल भक्तों ने भगवान गजानन का अभिषेक किया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में गणपति का बाल भक्तों द्वारा अभिषेक किया गया। ऊं गण गणपति नमो नम:सिद्वि विनायक नमो नम:के उद्घोष के साथ बाल भक्तों ने भगवान गजानन से गणपति जी गणेश नू मनावा की मंगलकामना करते हुए स्वस्थ रहने और बुद्वि का विकास करने की मंगलकामना की। बाल भक्तों ने गजानन का दूध, दही, घी, शहद, चीनी,पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया। आचार्य पंडित सुनील व्यास व पं विजय श्रीमाली ने देश में सुख स्मृद्वि की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्राह्मणों की पौशाक में नन्हे मुन्ने बाल भक्त बहुत सुन्दर लग रहे थे। अभिषेक में
निखिल सेठ,शशि पुरोहित, आशुतोष रंगा, नितेश बिन्नानी, अंकित सोलंकी,पुजारी गणेश सेवग,मोहित बांठिया,गौतम छींपा, हर्षित बिस्सा, फणींद्र श्रीमाली,नितेश बिन्नानी आदि का सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
04 January 2024 04:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com