10 July 2021 05:57 PM

राजसमंद. केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता ही आपस में उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत धक्का-मुक्की और हाथापाई तक आ गई। केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप जोशी ने अपनी ही पार्टी पर भाजपा नेताओं को तवज्जो देने का आरोप लगा दिया। साथ ही जोशी ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर भाजपा नेताओं को मनोनीत पार्षद बना दिया है। इस पर विवाद बढ़ गया और राजसमंद प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने दिलीप जोशी को बाहर निकालने के आदेश दिए। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशी के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई, जिससे दिलीप जोशी की पीठ में गंभीर घाव हो गया।

RELATED ARTICLES
14 October 2022 02:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com