23 November 2022 01:33 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी द्वारा 25 नवम्बर को सायं 6 बजे रवींद्र रंगमंच पर अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी के सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रजभूषण गोस्वामी ने बताया कि कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल होंगे।
अकादमी के सचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के ब्रजभाषा के कवि हास्य व्यंग्य, श्रृंगार एवं वीररस की कविताओं की प्रस्तुतियान देंगे। कवि सम्मेलन में कवि ब्रजेन्द्र चकोर, श्यामसुंदर अकिंचन, शिवसागर शर्मा, भगवान मकरंद, वरुण चतुर्वेदी, श्रीमती चेतना शर्मा, प्रमिला गंगल, लक्ष्मण सिंह एवं राजेन्द्र स्वर्णकार अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

RELATED ARTICLES
28 September 2023 02:54 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com