04 December 2022 01:55 PM

जोग संजोग टाइम्स,
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे युद्धाभ्यास “ऑस्ट्रो हिंद’ के दौरान शनिवार को दुश्मन को ढूंढ कर मारने का ऑपरेशन किया गया।
सेना को सर्विलांस और इंटेलीजेंस सिस्टम से खबर मिली कि एक गांव में दुश्मन छिपे हुए हैं। उन्होंने कुछ घरों पर कब्जा कर ग्रामीणों को बंधक बना लिया है। इस पर सेना ने हमले की रणनीति बनाकर ऑपरेशन शुरू किया। दोनों देशों के सैनिकों की टुकड़ी को दुश्मन के इलाके में हेलीकॉप्टर ध्रुव से उतारा गया।
सैनिक दबे पांव उन घरों तक पहुंचे जहां दुश्मन छिपे हुए थे। बम से दरवाजा उड़ाते हुए अंदर दाखिल हुए और दुश्मनों को ढेर कर दिया। इसके अलावा दोनों देशों के सैनिकों ने सटीक निशानेबाजी का अभ्यास भी किया। 28 नवंबर से शुरू हुआ युद्धाभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। दोनों देशों के सैनिक अपने हथियारों की तकनीक समझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की सेना का थार में युद्धाभ्यास का ये पहला अनुभव है।

RELATED ARTICLES
17 December 2022 03:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com