07 January 2023 01:13 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
नगर निगम की साधारण सभा शुक्रवार काे वेटेरनरी विवि के सभागार में हुई। मीटिंग में महज 35 मिनट में सर्वसम्मति से सात प्रस्ताव पास हाे गए। दाेपहर 12.35 मिनट पर मेयर सदन पहुंची। राष्ट्रगीत और तमाम विभूतियाें के निधन पर दाे मिनट का माैन और 12.43 बजे पहला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करा लिया। 12.45 पर दूसरा, 12.47 पर तीसरा, 12.48 पर चाैथा और 12.51 बजे पांचवां प्रस्ताव पारित हाे गया। 1.02 बजे छठा और 1.18 बजे सातवां प्रस्ताव पारित हाे गया। जैसे ही आठवां प्रस्ताव आया ताे हंगामा हाे गया। 20 नामाें वाली सूची में हंगामा वीर सावरकर के स्वतंत्रता सेनानी लिखे जाने पर हुआ।
करीब 30 मिनट तक चले हंगामे के कारण आखिरकार मेयर ने लंच ब्रेक के बहाने सदन स्थगित कर दिया। वापस मामला उठा ताे नंदलाल जावा ने सावरकर के लिए अंग्रेजाें का दलाल शब्द यूज किया। इस पर भाजपा के अरविंद किशाेर आचार्य समेत तमाम पार्षदाें ने जावा, आनंद सिंह साेढ़ा, रमजान कच्छावा, शिवशंकर बिस्सा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन सावरकर ने देश के लिए कुर्बानी दी उन पर ऐसी टिप्पणी शाेभा नहीं देती। हैरानी की बात ये है कि मेयर ने भी कांग्रेस पार्षदाें काे शांत कराने के लिए कहा कि हम जांच पड़ताल करेंगे। जाे इतिहास में दर्ज हाेगा वही लिखेंगे।
मेयर के जवाब से भाजपा के कुछ पार्षद भी तिलमिला गए कि जिन सावरकर काे लेकर भाजपा देश में राजनीति करती है मेयर ने उनके लिए जांच कराने के लिए कहा, जबकि निगम में बहुमत है। अपने दम पर प्रस्ताव पारित करा सकते थे। भाजपा पार्षद कमल कंवर इसी बात पर सदन छाेड़कर चली गई। हालांकि बाद में प्रस्ताव पारित भी हाे गया। मेयर ने सावरकर पर की गई जावा की टिप्पणी कार्रवाई से हटाने के लिए कहा।
साधारण सभा में 84 पार्षद माैजूद, ज्यादातर ने उठाए मुद्दे
नगर निगम की साधारण सभा में 80 निर्वाचित और 12 मनाेनीत पार्षदाें में सिर्फ आठ पार्षद गैरहाजिर थे। जिसमें एक भाजपा और सात कांग्रेस पार्षद शामिल हैं। लंच के बाद पार्षदाें ने पानी, सीवरेज, नाला, लाइट समेत तमाम मुद्दे उठाए। मीटिंग में तय हुआ कि अब रविवार काे भी टिपर आएंगे। पार्षदाें काे जीपीएस का पासवर्ड दिया जाएगा ताकि वे टिपर की लाेकेशन देख सकें।
22 विभूतियाें के नाम पर सड़काें के नाम, प्रतिमा की स्थापना भी हाेगी
लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल हणुत सिंह, मानिकचंद सुराना,भवानीशंकर शर्मा, महर्षि कृष्णानंद सरस्वती, संवित साेमगिरिजी महाराज, भगवान विश्वकर्मा, महात्मा ज्याेतिबा सावित्रीबाई फुले, वीर सावरकर, संत खेतेश्वर महाराज, चाैधरी देवी चाैटाला, आचार्य महाप्रज्ञ, छ न्याति ब्राहमण समाज,भैरूदान सेठिया, छाैंगमल चाेपड़ा, मगन बिस्सा, भगवान अग्रसेन, अमृतादेवी बिश्नाेई, मातादीन वाल्मीकि, शहीद रफीक समेजा और मंगल पांडे के नाम पर सड़कों का नामकरण हाेगा।
"पार्षदाें काे खुलकर बाेलने का माैका दिया गया। कुछ पार्षदाें ने पू्र्व आयुक्त के खिलाफ जांच का विषय उठाया है। अगर कहीं गलत हाेगा ताे जरूर जांच कराएंगे। जल्दी ही बजट बैठक बुलाएंगे। वाजिब मांगें सुनी जाएंगी।"
-सुशीला कंवर, मेयर
"बैठक औपचारिकता थी। सर्वदलीय बैठक में लिए गए मुद्दे एजेंडे में शामिल नहीं थे। गाेलमाेल जवाब दिए। हाउसिंग बाेर्ड से वसूली, यूडी टैक्स समेत तमाम मुद्दाें में निगम पीछे हैं। मेयर ने जाे एजेंडा लिया उसमें जनता से जुड़े मुद्दे दूर थे।"
-चेतना चाैधरी, नेता प्रतिपक्ष

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com