24 December 2022 07:56 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जयपुर,पहाड़ों से आ रही बफीर्ली हवाओं ने राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। शेखावाटी के चूरू, सीकर, झुंझुनूं जिलों में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पिलानी, बाड़मेर, बीकानेर में तो सीजन का सबसे कम पारा रिकॉर्ड किया गया।
मौसम एक्सपट्र्स का मानना है कि प्रदेश में अब शीतलहर और कोहरा का असर दिखेगा। इधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में आज लगातार तीसरे दिन पारा जमाव बिंदु पर रहा। उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे कई जगहों पर दोपहर तक सूरज देखने को नहीं मिला।
उत्तर भारत में इस सर्दी के सीजन में कोई बड़ा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस नहीं आया, लेकिन इस बीच नॉर्दन विंड के चलने से सर्दी तेज हो गई। सर्द हवाओं से गलन-ठिठुरन बढ़ी है। इससे प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
सर्द हवाओं का असर सरहदी जिलों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है। 22 दिसंबर को यहां का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया था।
बाड़मेर में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे आया
बाड़मेर में आज रात में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यहां सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। ये सरहदी इलाका आज जयपुर, कोटा, अजमेर, बूंदी से भी ज्यादा ठंडा रहा। यहां पिछले दो दिन से ठंडी हवाएं चलने से लगातार तापमान गिर रहा है।
पिछले पांच दिन में यहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान भी पिछले चार दिनों में ये 30 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बाड़मेर के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन से लगातार चल रही सर्द हवाओं और कोहरे के कारण यहां कोल्ड-डे की शुरुआत हो गई। गंगानगर, हनुमानगढ़, पिलानी के बाद अब चूरू, अलवर में भी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने लगा है। कल दिन का सबसे कम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस हनुमानगढ़ में रिकॉर्ड हुआ। इधर सिरोही, बीकानेर, सीकर, जयपुर में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज हुआअब आगे क्या?मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिन शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। 26 दिसंबर से उत्तर भारत में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो सकता है। इसके असर से उत्तरी हवाओं का आना थोड़ा रुक जाएगा और तापमान स्थिर हो जाएगा।
दो-तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ी इलाके लद्दाख, कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान एरिया में बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के एरिया में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस सिस्टम के निकलने के बाद मैदानी इलाकों में 30 दिसंबर से वापस बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी।
इससे टेम्प्रेचर और गिरेगा। हालांकि इस दौरान राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और उत्तर राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ में भी लोगों कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES
02 September 2022 01:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com