15 December 2022 09:08 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
नगर निगम आयुक्त द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना सादुलगंज क्षेत्र की है। जहां पर व्यापारी घर के आगे रैंप बना रहा था। इसी दौरान निगम के होमगॉर्ड और निगम आयुक्त पहुंचे और व्यापारी के साथ अभद्रता करने लगे। इस सम्बंध में व्यापारी संजय जैन ने बताया कि मेरा घर यूआईटी क्षेत्र में है। आज में अपने घर के आगे रैंप बना रहा था। इसी दौरान निगम आयुक्त और कुछ होमगॉर्ड के जवान पहुंचे। जहां पर रैंप को लेकर विवाद हुआ। व्यापारी ने बताया कि निगम आयुक्त ने धमकी भरे लहजे में कहा की जानते हो में कौन हूं तो व्यापारी ने कहा की बताओ कौन हो । जिस पर निगम आयुक्त और होमगॉर्ड के जवानों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। जिसके बाद व्यापारी को सदर पुलिस उठाकर ले गयी। घटना की सूचना जैसे ही व्यापारियों को मिली तो व्यापारी नेताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे है।
इस सम्बंध में भाजपा नेता मोहन सुराणा ने बताया कि व्यापारी अपने घर के आगे निर्माण कर रहा था। इसी दौरान निगम आयुक्त और होमगॉर्ड के जवानों ने उसके साथ मारपीट की। सुराणा ने बताया कि होमगॉर्ड के जवानों ने व्यापारी के साथ अभद्रता की और खुद की गाड़ी में ड़ालकर थाने ले गए जो कि सरासर अन्याय है। सुराणा ने कहा कि समय रहते अगर इन पर कार्रवाई नही हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ओर जरूरत पड़ेगी तो बीकानेर बंद का आव्हान भी किया जाएगा। इस सम्बंध में वार्ड 35 के पार्षद मनोज विश्रोई से दूरभाष पर बातचीत में कहा कि उनके क्षेत्र का मामला है। निगम का ये क्षेत्र ही नहीं है ये तो यूआईटी का क्षेत्र है। निगम के कर्मचारियों द्वारा की गयी ये कार्रवाई सरासर गलत है और हम इसका विरोध करते है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
28 January 2022 02:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com