12 December 2021 10:57 AM

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत एक युवक की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात भी तहसील के गांव जाखासर नया में एक 28 साल के युवा किसान की पैर फिसल कर डिग्गी में गिरने से मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि किसान रामेश्वर लाल सिहाग अपने खेत मे अपनी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार रात बिजली सप्लाई आने पर रात करीब 10.30 बजे बूस्टर चालू करने गया था। तभी पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक वापस ढाणी नही आने पर उसकी पत्नी मंजू को अनहोनी का अंदेशा हुआ तो वह डिग्गी के पास आई तो रामेश्वरलाल उसमे मरा हुआ दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई और मृतक को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी लाया गया। यहाँ रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस संबंध में मृतक के भाई मालाराम सिहाग ने मर्ग दर्ज करवाई है।

RELATED ARTICLES
08 February 2024 04:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com