26 September 2021 07:16 PM

बीकानेर- जयपुर में पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। जो कि पैसे के बदले किसी दूसरे की जगह परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंची थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर युवतियां को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनो युवतियां दो दिन पहले ही जयपुर पहुंच गयी थी।
रीट परीक्षा को लेकर यह पहला मामला है जब युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार प्रमिला विश्नोई (22) गांव सरनाउ, सांचौर, जिला जालौर की रहने वाली है। दूसरी कुमारी अनन्या चौधरी उर्फ झुम्मी (19) निवासी गांव लुणियासर तहसील सांचौर जिला जालौर की है। ये दोनों जयपुर में बनीपार्क में कांतिचंद रोड पर किसान बालिका शिक्षण संस्थान (किसान गर्ल्स हॉस्टल) में ठहरी हुई थीं। दोनों युवतियां भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनका एडमिट कार्ड जारी हो चुका था।
पुछताछ में यह भी सामने आया है कि फर्जी एडमिट कार्ड जारी करवाने और परीक्षा देने के लिए 10 लाख रूपए में बात तय हुई थी। आरोपी युवतियों ने फर्जी अभ्यर्थी की फोटो लगाकर आधार कार्ड भी तैयार करवाया था। पुलिस का मानना है कि इन दोनों के पीछे कोई और गैंग शामिल है। उनका पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
09 January 2023 12:52 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com