13 March 2022 01:33 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज नई दिल्ली के अकबर रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक शाम चार बजे होगी। इसमें हार के एनालिसिस के साथ पार्टी का भविष्य और नेतृत्व प्रमुख चर्चा का विषय होगा।
इससे पहले, पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की लीडरशिप में बदलाव की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा- ‘कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारती और गलत है। एक टीवी चैनल भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों के आधार पर कहानियां पेश कर रहा है।’
लीडरशिप से असंतुष्ट सदस्य भी होंगे बैठक में शामिल
सभी की निगाहें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका पर हैं। बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वे सभी सदस्य भी मौजूद रहेंगे, जिनकी पांच राज्यों के चुनावों में प्रत्याशी चुनने से लेकर चुनाव मैनेजमेंट तक में प्रमुख भूमिका रही। कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी CWC के सदस्य हैं।
पार्टी नेताओं पर अध्यक्ष चुनने का दबाव
CWC की बैठक एक बड़ी सभा होगी, जिसमें 60 से अधिक स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि चुनावी हार के मद्देनजर पार्टी भीतर भी रोष है। 2019 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद पार्टी के असंतुष्ट नेताओं ने जी-23 बनाया था। तब सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष तो बना दिया गया, लेकिन तब से अब तक लगभग तीन साल में पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं बना सकी है।

RELATED ARTICLES
10 September 2021 09:57 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com