16 February 2024 10:02 AM

अलवर , अलवर में लोक परिवहन की बस कार से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। दुर्घटना में बस में सवार एक महिला और कार में सवार एक बालिका की मौत हो गई। हादसा गुरुवार शाम 5 बजे अलवर-राजगढ़ रोड पर जयंती फैक्ट्री के पास हुआ। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगो ने बस में फंसे यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। कुछ यात्रियों के सिर फट गए थे तो कुछ यात्रियों के हांथ-पांव में चोट आई है। 20 यात्रियों को चोट आई है। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि अलवर से रैणीरामपुरा जा रही लोक परिवहन की बस गुरुवार शाम पांच बजे रॉन्ग साइड से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में अपने परिवार के साथ जा रही महिला सुनीता शर्मा पत्नी ओमप्रकाश शर्मा निवासी तसई कठूमर की और कार सवार बालिका ट्विंकल ( 12 ) पुत्री शैलेंद्र कुमार सैनी निवासी खदाना मोहल्ला अलवर की मौत हो गई। बस में सवार 50 यात्रियों में से 20 लोगों को चोट आई है। चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि कार सवार शैलेंद्र (40), उनकी पत्नी निर्मला देवी (35) और पुत्र माधव ( 6) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद लग गया जाम
बस में सवार मनीषा व दिलीप कुमार ने बताया कि बस अलवर से रैणी रामपुरा जा रही थी। अलवर से ही बस फुल भरी थी। अलवर शहर से कुछ किलोमीटर चलने के बाद जयंती फैक्ट्री के पास सामने से आ रही कार व बस की भिड़ंत हो गई। जिससे बस व कार दोनों पलट गई।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 08:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com