20 April 2022 11:14 AM
जोग संजोग टाइम्स,
नागौर जिले के डीडवाना शहर स्थित SDM कोर्ट के बाहर आज सुबह 72 साल के बुजुर्ग ने जहर खा लिया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। SDM कार्तिकेय मीणा सहित वहां खड़े लोगों ने तुरंत बुजुर्ग को डीडवाना हॉस्पिटल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। बुजुर्ग की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। हालांकि उसकी जान बच गई। डीडवाना अस्पताल में मौत को मात देने के बाद बुजुर्ग तुलसाराम ने दैनिक भास्कर को बताया कि रिश्ते में भाई ने उसके साथ छल किया। मकान के कागज दबा कर बैठा है। उसके पास जमीन गिरवी है। वह जमीन मकान दोनों हड़पना चाहता है। इस दौरान बुजुर्ग की आंखें छलक पड़ी।
इससे पहले कोर्ट में उसे परिवार वाले जमीन और मकान का एक साथ स्टाम्प बनवाने के लिए जबरन पकड़ लाए थे। तुलसाराम अपना मकान किसी भी कीमत पर उन्हें देना नहीं चाहता था। चारों तरफ से घिरा होने के कारण उसे समझ नहीं आया कि क्या करे। ऐसे में उसने कोर्ट आने से पहले ही जहरीली कीट नाशक दवा खरीद ली थी। कोर्ट में उसने वह पी लिया। तबियत बिगड़ी तो उसके साथ आए लोग भी घबरा गए। कोर्ट के बाहर ही तुलसाराम बेहोश होकर गिर गया।
सुसाइड नोट में तुलसाराम ने लिखा था कि 6 महीने पहले उसने भागूराम से घर जमीन गिरवी रखकर 3 लाख रुपए लिए थे। छह महीने में उसने रकम लौटा दी। लेकिन स्टाम्प भागूराम के पास ही रह गया। अब वह जमीन हड़पना चाहता है। इसीलिए आत्महत्या कर रहा हूं। राम राम। तुलसाराम ने बताया कि उसने कई बार शिकायत की। लेकिन कहीं भी उसकी शिकायत की सुनवाई नहीं हुई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कायथाबासनी निवासी तुलछाराम पुत्र रामूराम (72) ने मंगलवार सुबह डीडवाना स्थित SDM कोर्ट के बाहर जहर खाकर जान देने के प्रयास किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उसे डीडवाना हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का इलाज किया। अब उसकी जान खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक तुलसाराम के पास मिले एक कागज में उसने भागूराम पुत्र किशनाराम निवासी कायथा बासनी पर गंभीर आरोप लगाए है। जिनकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
22 June 2023 06:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com