06 December 2021 01:31 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा। मिली जानकारी के अनुसार जिले के निम्बाहेड़ा नगर के बस स्टैंड पर शनिवार को एक वृद्ध की आंखों में एक व्यक्ति ने नशीला धुंआ छोड़कर पांच हजार रुपए लूट ले गया। वृद्ध व्यक्ति देर शाम तक बस स्टैंड पर ही उस व्यक्ति का इन्तेजार करते रह गए। ग्राम पंचायत कोटड़ीकलां का चरलिया ब्राह्मणान निवासी 65 वर्षीय लालूराम पुत्र सेवाराम तेली सुबह घर से पांच हजार रूपए लेकर किराने का सामान लेने के लिए निंबाहेड़ा बस स्टैण्ड पर आए। वृद्ध के पास रुपए देखकर एक काला शर्ट पहले युवक उनके पास आया। युवक ने पहले नशीली धुंआ छोड़ा जिससे वृद्ध लालूराम की आंखे जलने लग गई। वृद्ध को दिखना बन्द हो गया। सामान लाने में मदद करने के बहाने ले गया पांच हजार रुपए युवक ने वृद्ध को यकीन दिलाया कि वो उनको जानता है। बदमाश ने लालूराम से किराने का सामान लाने की बात कही। लालूराम ने भी युवक पर भरोसा कर उसे पांच हजार रुपए दे दिए। युवक मौके से चला गया। वहीं, वृद्ध शाम तक उसका बस स्टैंड पर ही बैठकर इंतजार करते रहे। शाम को जब लालूराम अपने घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा लोकेश उनको फोन किया। तब इस बात की जानकारी लोकेश को मिली। लोकेश जल्दी से मौके पर पहुंचा और अपने पिता के साथ कोतवाली थाने गया। वहां पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वृद्ध ने बताया कि धुंए के कारण आंखों में इतनी जलन हो रही थी कि आधे घंटे तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

RELATED ARTICLES
01 February 2022 06:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com