20 December 2022 03:25 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में चल रही संभाग स्तरीय खादी प्रदर्शनी में अब तक लगभग 60 लाख रूपए के खादी के उत्पाद विक्रय हो चुके हैं। जो कि अब तक के हिसाब से नया कीर्तिमान है।
संभागीय खादी अधिकारी मदन चंद स्वामी ने बताया कि 5 दिसंबर से शुरू हुई खादी प्रदर्शनी में प्रति आमजन में उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने और उत्पाद क्रय करने आते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में खादी से जुड़ी वस्तुओं की 25 स्टाल्स लगाई गई हैं। प्रदर्शनी का समापन 24 दिसंबर को होगा। प्रदर्शनी के लिए इस बार 50 लाख रुपए की सामग्री के विक्रय का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन सोमवार तक ही लगभग 60 लाख रुपए के उत्पाद विक्रय हो चुके हैं। स्वामी ने बताया कि अब तक लगभग 14 लाख रुपए के सूती, 38 लाख रुपए से अधिक ऊनी और लगभग 8 लाख रुपए के पॉली तथा पांच हजार राशि के ग्रामोद्योग उत्पाद विक्रय हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का समापन 24 दिसंबर को होगा।

RELATED ARTICLES
12 June 2023 07:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com