26 February 2022 12:04 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में शनिवार को बरसात हो सकती है। स्काई मेट वेदर रिपोर्ट ने इसकी संभावना जाहिर की है। प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी इलाकों में कुछ जगह छिटपुट बरसात हो सकती है। इससे पहले शेखावाटी क्षेत्र में शनिवार को मौसम का रंग एक बार फिर बदल गया है। अंचल में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। जो देर रात से अब तक लगातार जारी है। अचानक चली तेज हवाओं से सर्दी का असर फिर लौट आया। जिससे बचने के लिए लोग शनिवार सुबह फिर पूरी तरह से गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी सहित प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। जिसके बीच कुछ इलाकों में हल्की बरसात भी हो सकती है। रात से शुरू हुई ठंडी हवाएं, राजस्थान में आज बरसात की संभावना
तापमान बढऩे पर भी लौटी सर्दी
अचानक चली सर्द हवाओं से अंचल में तापमान बढऩे पर भी सर्दी का असर लौट आया। अंचल के फतेहपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज हुआ। लेकिन, तेज हवाओं व आंशिक बादलों से धूप में आई कमी से सर्दी बढ़ गई।
राजस्थान में आज बरसात के आसार
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में शनिवार को कुछ इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। जिसका असर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में ही रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिम मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और असम होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। वहीं, पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम के ताजा तंत्र से पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट बरसात हो सकती है। कहीं कहीं हवाएं भी चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, सिक्किम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बफऱ्बारी के साथ एक या दो जगहों पर तेज बारिश की उम्मीद करते हैं। पंजाब, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, दिल्ली और मणिपुर, केरल, दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com