21 December 2022 02:25 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जूनागढ़ के पीछे हुए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंचे दल को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं पत्थर लेकर पुलिस दल के सामने खड़ी हो गई,जिसके बाद संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन को मौके पर पहुंचना पड़ा। क्षेत्र में फिलहाल दोनों पक्ष आमने सामने हैं। यहां स्थित महिला मंडल स्कूल के सामने बने एक परिसर को खाली करवाया जा रहा था। इसी को हटाने के लिए बुधवार सुबह एक प्राइवेट टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ पुलिस बल भी था। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इस दल ने कब्जा हटाने का प्रयास किया तो महिलाएं हाथ में पत्थर लेकर खड़ी हो गई। इसके बाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में मोहल्ले लोग एकत्र हो गए। बाद में आला अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन स्वयं पहुंच गए। लोगों को समझाइश का दौर चल रहा है।
करोड़ों रुपए की जमीन
दरअसल, यहां करोड़ों रुपए की कीमत की जमीन पर अतिक्रमण हो रखा है। इसका उपयोग आसपास के लोग भी करते हैं। ऐसे में लाेग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ अधिकारी जबरन इसे तोड़ना चाहते हैं, जबकि ये परिसर सार्वजनिक उपयोग में आ रहा है। बताया जा रहा है कि जिसका जमीन पर मालिकाना हक है, वो इसे उपयोग में लेने का प्रयास कर रहा है।

RELATED ARTICLES
21 September 2021 10:37 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com