23 June 2022 10:10 AM

जोग संजोग टाइम्स,
नगर निगम के सभी वार्डों में चालीस चालीस लाख के विकास कार्य करवाने,वार्डों में पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिपक्ष नेता चेतना चौधरी की अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों ने निगम में प्रदर्शन किया। इन पार्षदों का कहना है कि महापौर द्वारा प्रत्येक वार्ड में 40 लाख के विकास कार्य करवाने की बात कही थी। लेकिन वित्तिय वर्ष निकलने के बाद भी विकास कार्य के लिये किसी प्रकार की निविदाएं नहीं लगाई गई है। जिससे सभी वार्ड विकास से अछूते रह गये है। इतना ही नहीं वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी होने के क ारण सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। ऐसे में ऑफिस कार्य या अन्य कार्य में लगाएं गये सफाई कर्मचारियों को अनुपात के आधार पर वार्डों में लगाया जाएं ताकि सफाई व्यवस्था न बिगड़े। इन मांगों के अलावा राजस्थान आवासन मंडल द्वारा मुक्ता प्रसाद आवासीय योजना के तहत नियमानुसार मिलने वाली 15 प्रतिशत राशि को आवासन मंडल से तुरंत जमा करवाकर उसे निगम के विकास कार्यों के लिये लगाया जाएं। प्रदर्शन करने वालों में परमानंद गहलोत,शिवशंकर बिस्सा,मनोज किराडू,किशन तंवर,नितिन वत्स,आनंद सिंह सोढ़ा,रमजान कच्छावा,महजबीन,प्रफुल्ल हटीला,आजम खां,पारस मारू,ताहिर हुसैन,सुनील गेदर,वसीम फिरोजी,सतार खान,कुसुम भाटी सहित अनेक पार्षद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
31 January 2024 03:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com