04 May 2022 12:00 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी की 22 साल की दिव्यांग के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना जयसिंहपुरा खोर इलाके की है। आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। जो पीड़िता के पिता का खास दोस्त है। पिछले कुछ सालों से उसका घर पर आना जाना था। कुछ महीनों पहले इसने दिव्यांग के साथ रेप किया। युवती गर्भवती हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
जयसिंहपुरा खोर थाना दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि दो दिन पहले बेटी के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। उसकी जानकारी पिता को दी गई। पिता बेटी को लेकर नजदीकी क्लिनिक गए। डॉक्टर ने दवा दे दी। उससे फायदा नहीं मिला। इस पर पिता और बेटी पास एक अस्पताल गए। जहां पुराने डॉक्टर द्वारा दी गई दवाईयां भी दिखाई। जब दवाईयों से फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने युवती का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। वह पॉजिटिव आया। पता चला बेटी पांच महीने की गर्भवती है।
युवती बोली अंकल करते हैं रेप
बेटी के प्रेग्नेंट होने की बात सुनकर पूरा परिवार हैरान रह गया। युवती ने पिता के सामने आपबीती बताते हुए कहा कि अंकल ने अकेले में रेप किया था। पिता ने पुलिस को बताया कि उनके पास ज्वेलरी और जवाहरात के काम से आने वाले उनके एक दोस्त ने बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। कुछ महीनों से वह लगातार आ रहा था। बीते पांच महीने से लगभग हर सप्ताह वह घर आ रहा था। पता नहीं था कि उसकी बेटी पर नीयत खराब है।
पिता को बताया कि एक बार उसने अकेला देखकर रेप किया। उसके बाद बेटी से माफी मांगी। किसी को नहीं बताने के लिए कहा। बाद में कई बार रेप किया। कहा- अगर साथ नहीं देगी तो परिवार की जान ले लूंगा। बदनाम कर दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है

RELATED ARTICLES
13 September 2023 12:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com