13 April 2022 02:13 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकरी के अनुसार प्रदेश के 14.52 लाख विद्यार्थियों की पांचवीं बोर्ड परीक्षा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। आठवीं की तरह ही पांचवीं बोर्ड के छात्रों को इस बार प्रश्न हल करने के लिए प्रश्न पत्र के साथ ही उत्तर पुस्तिका बुकलेट मिलेगी। इसमें निर्धारित स्थान पर स्टूडेंट को संबंधित प्रश्न का उत्तर देना होगा। वहीं भाषा को छोड़कर अन्य विषय जैसे पर्यावरण व गणित का प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होगा।
प्रश्न पत्र के हिंदी व अंग्रेजी रूपांतरण में यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो हिंदी भाषा के प्रश्न को ही सही माना जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में समस्त डाइट प्राचार्य को दिशा निर्देश जारी किए हैं। पांचवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स को 80 नंबर का पेपर करने के लिए 2.30 घंटे का समय मिलेगा।
*19 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा*
पांचवीं कक्षा की परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक चलेगी। पंजीकृत 14.52 लाख स्टूडेंट्स के लिए राज्य में 18,389 सेंटर गठित किए गए हैं। गणित, अंग्रेजी, हिंदी और पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर में 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।

19 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा
पांचवीं कक्षा की परीक्षा 19 से 27 अप्रैल तक चलेगी। पंजीकृत 14.52 लाख स्टूडेंट्स के लिए राज्य में 18,389 सेंटर गठित किए गए हैं। गणित, अंग्रेजी, हिंदी और पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर में 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com