24 February 2022 12:14 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के रंगिया मण्डल पर पांचारतना-दूधणोई स्टेशनो के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें रद्द रहेगी:-
1. गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर रेलसेवा, जो दिनांक 24.02.22 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19615, उदयपुर-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 28.02.22 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22985, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा दिनांक 05.03.22 से प्रत्येक शनिवार उदयपुर से 23.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर रेलसेवा दिनांक 06.03.22 से प्रत्येक रविवार 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.30 बजे उदयपुर पहुचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, अजमेर, जयपुर एवं अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

RELATED ARTICLES
12 November 2022 02:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com