03 October 2021 09:38 AM

बूंदी। शहर के खाइलेंड मार्केट में शुक्रवार को दो व्यापारियों के बीच सरेआम जमकर लात-घूसे चले। एक-दूसरे से गाली-गलोज की। लाठियों से वार किए। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन जने घायल हो गए। जिनमें से एक को कोटा रैफर किया गया। झगड़े का सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार यहां खाईलैंड मार्केट में दो मोबाइल फोन दुकान कारोबारियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा बताया। दोनों के कर्मचारी ग्राहकों को बुलाने के लिए दुकानों के बाहर खड़े थे। इसी बीच एक-दूसरे के ग्राहकों को बुलाने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज की। फिर मामला बढ़ा तो बहस शुरू हो गई। दोनों ओर से संख्या बढ़ी तो मामला लात-घूसों में बदल गया। देर तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। फिर लाठियों से हमला कर दिया। इससे बाजार में दहशत का माहौल हो गया। बीच -बचाव में आए लोग सहमे हुए नजर आए। झगड़े में एक पक्ष का मोरड़ी पाड़ा निवासी जक्की अंसारी (27), दूसरे पक्ष का गुरुनानक कॉलोनी निवासी निरंज मेहंदीरत्ता (43), हर्ष मेहंदीरत्ता (19) घायल हो गए। तीनों को बूंदी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसमें हर्ष को अंदरूनी चोट अधिक होने से उसे कोटा रैफर किया। सीआई सहदेव मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी। दोनों दुकान संचालकों सहित उनके कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। इधर, शाम को बाजार में आरएसी जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

RELATED ARTICLES
21 August 2022 05:56 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com