22 March 2022 04:10 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
अक्सर आपने देखा होगा शादी के बाद दुल्हन के ससुराल वाले कुछ ना कुछ करते रहते हैं लेकिन यहां एक अजीबोगरीब हैरान करने वाला मामला सामने आया है जब ननिहाल में रह रही एक लड़की की शादी धूमधाम से कर दी और उसके बाद 10 दिनों बाद उसका मामा उसे लेने गया और ससुराल वालों से विदा होकर दुल्हन अपने पीहर पहुंच गई लेकिन पियर आने के बाद अचानक ही दुल्हन गायब हो गई। घटना के बाद सभी रिश्तेदार हैरान हो गए, क्योंकि यहां तो मायके से ही दुल्हन गायब हो गई। घरवालों ने दुल्हन की काफी खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कहीं अता-पता नहीं पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने घर के पास रहने वाले एक रिश्तेदार युवक को भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह पूरा मामला यूपी के लखीमपुर खीरी के जिले के चौकी खमरिया क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी जन्म के कुछ वर्ष बाद से ही अपने मामा के घर रह रही थी। नाना, नानी व मामा उसका पिछले माह 18 फरवरी को शादी कर घर से विदा कर दिया। एक मार्च को उसके मामा पुनः उसकी विदाई करवाकर घर ले आये। उस दौरान इनको यह अंदाजा भी नहीं था कि कुछ दिन बाद वह गायब हो जाएगी। मायके आने के बाद विवाहित लड़की घर में रखें 3.50 लाख के जेवर सहित ₹15 हजार नगद लेकर आश्चर्यचकित करने वाले ढंग से फरार हो गई। जिसके बाद परिजनों ने खमरिया चौकी पर एक रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए मामला बताया। खमरिया चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही पूरी कोशिश के साथ विवाहिता को ढूंढ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
20 August 2021 11:38 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com