02 July 2021 03:08 PM

एक मामाला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है। यहां एक 50 साल की महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। दोनों साथ में घर बसाना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए और शादी कर ली। दोनों के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 50 साल की महिला और 25 साल का युवक आपस में सास और दामाद थे। सास को दामाद से प्यार की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। महिला के पति और उसकी पुत्री ने दोनों की शादी पर आपत्ति जताई और घर में जमकर हंगामा किया।
इसी बीच मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मामला मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र की शादी की थी। बेटी की शादी के बाद उसका अपने दामाद से प्रेम हो गया। इसी के चलते दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जानकारी के अनुसार 10 माह बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। मामले को बढ़ा देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
चर्चा का विषय बना सास और दामाद की शादी
गांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से परिवार के लोगों ने दोनों से किनारा कर लिया है। भौराकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक सास ने अपने दामाद से शादी रचा ली है। वह शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में घुस गए हैं।

RELATED ARTICLES
11 August 2023 08:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com