23 April 2022 01:29 PM
जोग संजोग टाइम्स,
चौमूं शहर में कचौलिया रोड स्थित गौरों की ढाणी में शुक्रवार शाम को एक आवारा गाय ने हमला कर 3 बच्चों को जख्मी कर दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए चौमूं शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 2 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
स्थानीय निवासी विकास गौरा ने बताया कि कचौलिया गांव में आवारा पशुओं के कारण दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक गाय के हमले में 3 बच्चे जख्मी हो गए। अनुश्री पुत्री राजेंद्र निवासी कचौलिया को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है, जबकि 2 बच्चे अस्पातल में भर्ती है। लोगों ने इस घटना को लेकर गौ रक्षक दल की टीम के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोकिल को सूचना दी है। गाय को पकड़ने के लिए गोविंदगढ़ से मुकेश सोकिल के नेतृत्व में गोरक्षक दल आएगा और गाय को पकड़कर गौ लीला गोशाला धाम लेकर जाएंगे।

RELATED ARTICLES
11 March 2022 11:35 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com