18 September 2023 01:01 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ही बन रही एक बिल्डिंग से युवक सामान चोरी करके ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम के सहयोग से दो दिन में ही मुक्ता प्रसाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सामान जब्त करने के साथ वो टेक्सी भी सीज कर दी, जिसमें सामान लेकर गया था।* दरअसल, 14 सितम्बर को बलवन्त राम ने एफआईआर दर्ज करवाई थी कि रेलवे की निर्माणाधीन बिल्डिंग के आगे रखा छोटा-बड़ा लोहे का सामान चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मोबाइल लोकेशन से भी पड़ताल की। पुलिस को एक युवक पर शक हुआ, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। चोरी के पुख्ता सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवक रामपुरा बस्ती में ही रहने वाला अजय टाक है। महज 23 साल के अजय ने एक ऑटो में सामान डालकर चोरी की। उसके साथ कुछ और युवक भी चोरी में शामिल थे, जिनका पता लगाया जा रहा है।
इस बिल्डिंग के पास से लोहे की प्लेट्स, पाईप, सरिया, बिजली का मीटर, जंगला, खिड़की, लोहे की चौखट, तिपाही, जाली, लोहे का अन्य सामान भी ऑटो में डालकर ले गया था। मौके पर बिजली का कॉपर का तार भी पड़ा था, जिसे चोरी किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार कर लिया। कुछ और युवकों की गिरफ्तारी भी एक-दो दिन में हो सकती है।
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ही बन रही एक बिल्डिंग से युवक सामान चोरी करके ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम के सहयोग से दो दिन में ही मुक्ता प्रसाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सामान जब्त करने के साथ वो टेक्सी भी सीज कर दी, जिसमें सामान लेकर गया था।

दरअसल, 14 सितम्बर को बलवन्त राम ने एफआईआर दर्ज करवाई थी कि रेलवे की निर्माणाधीन बिल्डिंग के आगे रखा छोटा-बड़ा लोहे का सामान चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मोबाइल लोकेशन से भी पड़ताल की। पुलिस को एक युवक पर शक हुआ, जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। चोरी के पुख्ता सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवक रामपुरा बस्ती में ही रहने वाला अजय टाक है। महज 23 साल के अजय ने एक ऑटो में सामान डालकर चोरी की। उसके साथ कुछ और युवक भी चोरी में शामिल थे, जिनका पता लगाया जा रहा है।
इस बिल्डिंग के पास से लोहे की प्लेट्स, पाईप, सरिया, बिजली का मीटर, जंगला, खिड़की, लोहे की चौखट, तिपाही, जाली, लोहे का अन्य सामान भी ऑटो में डालकर ले गया था। मौके पर बिजली का कॉपर का तार भी पड़ा था, जिसे चोरी किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय को गिरफ्तार कर लिया। कुछ और युवकों की गिरफ्तारी भी एक-दो दिन में हो सकती है।
RELATED ARTICLES
01 October 2023 07:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com