04 April 2022 02:16 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के रहने वाले भारतीय वायुसेना के 24 साल के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने क्क के कानपुर में रविवार को ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड किया। जवान की दिसंबर में सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी। जांच में सामने आया है कि जवान डिप्रेशन में चल रहा था। डिप्रेशन का कारण सामने नहीं आया है।जवान श्यामलाल (24) श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव का रहने वाला था। 30 मार्च को श्यामलाल घर से निकला तो मां ने गुमसुम रहने का कारण भी पूछा था। बेटे ने कुछ नहीं बताया। जवान के मौत की खबर घर पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के साथ ही पड़ोसी और दोस्त भी इस हादसे के बाद से सदमे में है।
जल्द होने वाली थी शादी
श्यामलाल की प्रेम कहानी भी ज्यादा पुरानी नहीं थी। उसने घरवालों को बताया कि वह एक लड़की से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। घरवाले तैयार हो गए और लड़की के घरवालों को भी इसके लिए राजी कर लिया। दिसंबर में सगाई हो गई और जल्द ही शादी होने वाली थी। रविवार को श्यामलाल कानपुर में गर्दन रेलवे ट्रैक पर रखकर लेट गया। ट्रेन से गर्दन और शरीर अलग हो गया।
ऑफिस से गायब हुआ, फिर पहुंचा
श्यामलाल 6 मार्च को अपने ऑफिस से गायब हो गया था। उसके अधिकारी ने ही श्याम के पिता को फोन करके ये सूचना दी। फिर पिता ने संपर्क किया तो वो वापस ऑफिस पहुंच गया। 16 मार्च को ऑफिस जॉइन करने के बाद भी वो खुश नहीं था। काफी परेशान था। उसने अपने तनाव का कारण किसी को नहीं बताया। यहां तक कि उस लड़की को भी नहीं, जिससे वो प्यार करता था।
मां अब तक बदहाल
श्यामलाल की मौत की खबर सुनकर मां मनोहरी देवी बेसुध हो गई। उसने 30 मार्च को बेटे के घर से निकलने तक उसके सुस्त रहने का कारण पूछा। रोते हुए बार-बार कहती है कि मुझे नहीं बताया कि क्यों परेशान है? श्याम घर आने पर गुमसुम था और किसी से बात नहीं कर रहा था।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com