01 March 2022 11:39 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते महिला अपराध देश के सामने बड़ी चुनौती है। अब इस चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस भी अपना योगदान देगी। कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देशव्यापी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। पार्टी के एससी विभाग की ओर से इसकी प्लानिंग की गई है। 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ही इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इस देशव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान से होने जा रही है। कांग्रेस इसके लिये ‘इंदिरा शक्ति ऐपÓ लॉन्च करेगी। इस ऐप में लड़की या महिला को 4 परिजनों या रिश्तेदारों के नंबर फीड करने होंगे। जब भी वह लड़की या महिला किसी संकट में होगी तो उसे मोबाइल के वॉल्यूम बटन को 5 सैकण्ड दबाकर रखना है। इससे उस लड़की या महिला के उन चार परिजनों तक लोकेशन सहित खतरे का मैसेज पहुंच जाएगा। लोकेशन ट्रेस कर महिला को तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी।
महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी
वहीं कांग्रेस की ओर से महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। गहलोत सरकार चूंकि पहले ही छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के कार्यक्रम संचालित कर रही है। लिहाजा उनके साथ क्लब कर सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये सद्भावना समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों में कांग्रेस के एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग के प्रतिनिधि होंगे।इसके साथ ही गैर राजनीतिक लोगों की भी इन कमेटियों में शामिल किया जाएगा। महिला उत्पीडऩ रोकने के साथ ही दलित उत्पीडऩ जैसी घटनाएं रोकने की जिम्मेदारी भी यह कमेटी संभालेगी। सद्भावना कमेटी के पास शिकायत मिलने पर वह तुरंत पीडि़त को राहत देने के प्रयास करेगी।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com