30 March 2022 11:49 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिले के लालसोट की महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले को लेकर डॉक्टर्स आज एक दिन के कार्य बहिष्कार किया है। प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स सोसायटी के बैनर तले निजी अस्पतालों ने बुधवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए सभी निजी अस्पताल व क्लिनिक आज बंद रखे। वहीं सेवारत चिकित्सक भी दो घंटे सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सेवारत चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार किया। जिससे डिस्पेंसरियों की सेवाएं प्रभावित रही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,निजी अस्पतालों, जार्ड व फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स इंडिया से जुड़े डॉक्टर्स शाम को 4 बजे जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौपेंगे। इस दौरान अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी, सामान्य सर्जरी आदि कार्य नहीं हुए। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चालू रही।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉ.अबरार पंवार ने बताया कि दो घंटे चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार किया,सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो शुक्रवार से प्रदेशव्यापी आन्दोलन चलेगा। गौरतलब है कि लालसोट के आनंद अस्पताल में पिछले दिनों प्रसूता की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजन मृतका का शव भी घर ले गए, लेकिन वहां कुछ लोगों ने इस मामले में डॉक्टर को दोषी मानते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और डॉ. अर्चना शर्मा जो स्त्री रोग विशेषज्ञ थी उनके खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया था। जिससे परेशान होकर महिला डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com