19 August 2024 07:18 PM
बीकानेर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भद्रा के साये में मनाए गए रक्षाबंधन पर्व में मध्याह्न के बाद से राखियां बांधने का सिलसिला शुरु हो गया,जो रात तक चलता रहा। लोगों ने अपनी-अपनी आस्था,मान्यता और विश्वास के अनुसार विभिन्न मुहूर्तों में राखियां बंधवाई। बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर कुमकुम अक्षत तिलक कर,मुंह मीठा करवाकर हाथ की कलाई पर सुंदर व कलात्मक राखियां बांधी। इस दौरान घर-घर में खुशियों का माहौल रहा। भाइयों ने अपनी बहनों को नकद राशि,वस्त्र सहित विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। रक्षाबंधन पर शहर के गली-मौहल्लों,चौक-चौराहों,बाजारों से लेकर कॉलोनी क्षेत्रों तक विशेष रौनक बनी रही। पारंपरिक वेशभूषा,आभूषणों से श्रृंगारित होकर महिलाओं ने अपने-अपने भाइयों के राखियां बांधी और भाइयों के दीर्घायु होने,स्वस्थ रहने और सुख-समृद्धि की कामना की गई। रक्षाबंधन पर राखियों की दुकानों,मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। रात तक राखियां व मिठाइयों की खरीदारी चलती रही।
केन्द्रीय मंत्री ने बंधाई राखी
रक्षा बंधन पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के आवास पर उनकी बहनों ने राखी बांधी। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री के बहनों ने तिलक कर मुंह मीठा करवाया। मेघवाल ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति का पवित्र त्योहार है। जिसमें बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधती है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
20 October 2022 01:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com