02 March 2022 12:30 PM
जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर |
यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। रूसी सेना ने खेर्सोन शहर पर भी कब्जा कर लिया है। इसके पहले मंगलवार रात रूसी फोर्सेस ने राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल अटैक किया। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। रूस ने यहूदियों के नरसंहार की याद में बनाए गए बेबिन यार होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर पर भी हवाई हमला किया।
सैन्य कार्रवाई से इतर UN में रूस को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया लगभग 100 डिप्लोमैट्स ने वॉकआउट कर लिया।
जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया
संबोधन में बाइडेन ने कहा- रूस जिस तरह यूक्रेन पर हमला कर रहा है यह विश्व शांति के लिए खतरा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है। वो यूरोप को बांटना चाहते थे। हम एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ किया। अमेरिका की सेना रूस के साथ नहीं भिड़ेगी, लेकिन हम रूस को मनमानी नहीं करने देंगे। रूस की आर्थिक व्यवस्था तबाह है। हमने इतिहास से सीखा है कि जब तानाशाह को उनके किए की कीमत नहीं चुकानी पड़ती है तो वो ज्यादा तबाही मचाते हैं। अब तानाशाह को उसके किए की सजा देना बेहद जरूरी है। आज पौलेंड में रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज यानी बुधवार को पोलैंड में होगा। हालांकि,इसका वक्त नहीं बताया गया है। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में आर्टिलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com