10 May 2022 03:06 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकनेर
मिमली जानकारी के अनुसार बारां में नेशनल हाईवे-27 पर ट्रेलर ने बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बारां अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दो गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग उछलकर दूर जा गिरे। कुछ लोग तो ट्रेलर के साथ 50 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद सड़क पर चारों तरफ खून से लथपथ घायल नजर आए।ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे।बारां शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे-27 पर अंडर कंस्ट्रक्शन जैन तीर्थ के सामने मंगलवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में मृतक और घायल लोग बटावदा गांव में शादी समारोह में भाग लेकर अंता थाना क्षेत्र के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे।ट्रॉली में महिला-पुरुष व बच्चों सहित 24 बाराती सवार थे। रास्ते में डीजल लेने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर ने जैन तीर्थ के पास कट से ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।कुछ लोग ट्रेलर के साथ करीब 50 फीट तक घिसटते चले गए।हादसे की सूचना पर 3 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बारां जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 महिलाओं और 1 पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामकरण सैन (50), भूली बाई (65), चंद्रकला (55) और सुशीला बाई (35) शामिल है। हादसे में घायल 17 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।कुछ अन्य घायलों को हल्की चोटें आने पर प्राथमिक इलाज किया गया। घायलों में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष भी हैं। उधर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को इलाज में देरी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना के बाद भी जिला अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसको लेकर कलेक्टर ने पीएमओ को जमकर लताड़ लगाई।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				26 February 2022 03:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com