08 June 2021 01:54 PM

बीकानेर। अप्रिय घटना के आशय से दो युवकों ने घर में घुसने का प्रयास किया। इस संबंध में महिला ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच एएसआई पुरनसिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादिया ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि रात्रि के समय वह अपनी पुत्रियों के साथ घर में सो रही थी। इस दौरान रासीसर निवासी पवन बिश्नोई व एक अन्य व्यक्ति ने दीवार कूदकर उसके घर में घुसने का प्रयास किया। परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके व उसकी पुत्रियों के साथ अप्रिय घटना के आशय से घर में घुसने का प्रयास किया। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
24 January 2022 01:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com