02 June 2021 11:27 AM
बीकानेर।प्रदेश 31 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों के लिए अच्छी खबर है। गहलोत सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के कार्य करने की उम्र 55 से बढ़ाकर की 58 वर्ष कर दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं सरकार के इन फैसले के बाद राजस्थान होमगार्ड संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। अब तक प्रदेश में होमगार्ड की कार्य करने की उम्र 55 वर्ष निर्धारित थी। इस उम्र को ढ़ाकर 58 या 60 साल करने की मांग लगातार होमगार्ड संगठन की ओर से की जा रही थी। इसको लेकर पिछले दिनों होमगार्ड संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम मुख्य सचिव को ज्ञापन भी सौंपा था। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। नई अधिसूचना के तहत अब प्रदेश के 31 हजार से भी ज्यादा होमगार्ड की जवान 55 की जगह 58 वर्ष तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।सरकार के फैसले के बाद होमगार्ड संगठन ने भी खुशी जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष झलकने सिंह ने कहा कि सरकार ने होमगार्ड के हित में यह फैसला लिया है। होमगार्ड संगठन लगातार जवानों की सेवा अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहा था। देर से ही सही लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा कर दिया है। झलकन सिंह ने कहा कि होमगार्ड के जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं कोरोना काल में खासतौर से होमगार्ड के जवानों ने संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए लगे लॉकडाउन और गाइडलाइन की पालना कराने में मुस्तैदी के साथ फील्ड में डटे रहे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com