24 January 2022 07:03 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान, हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बावरियों वाली ढाणी में चल रहे शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर परिवार के लोग आपस में भिड़ गए और बात मारपीट तक जा पहुंची। मारपीट में एक युवक के सिर पर लोहे की पाइप से वार करने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में एक महिला ने अपने भतीजे और बहनोई के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार बलजीत कौर (50) पत्नी कृष्ण बावरी निवासी खूनी चक ग्राम पंचायत खोथांवाली गोलूवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन गुरदेव कौर बावरियों वाली ढाणी में रहती है। उसकी बहन की बेटी की शादी का कार्यक्रम है। इसमें वह अपने बेटे सुखप्रीत सहित परिवार के अन्य सदस्य शरीक होने गए थे। 22 जनवरी को उसकी बहन के घर पर जागो निकालने का कार्यक्रम चल रहा था। रात को उसकी बहन गुरदेव कौर का बेटा हरमेल सिंह उसे गालियां निकालने लगा। उसने गालियां निकालने से रोका तो हरमेल सिंह व बहनोई थमन सिंह ने उसके साथ मारपीट की।
उसका बेटा सुखप्रीत सिंह बीच-बचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। सुखप्रीत के सिर मे लोहे की पाइप से वार कर चोट मारी। इससे सुखप्रीत के सिर से खून बहने लगा। हरमेल सिंह व थमन सिंह ने धमकी दी कि इन्हें जान से मार देते हैं। इस पर वह व उसका पुत्र सुखप्रीत सिंह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे तो हरमेल सिंह व थमनसिंह डंडा व लोहे की पाइप लेकर जान से मारने की नियत से पीछे दौड़े। उसने व सुखप्रीत ने गांव में किसी अन्य व्यक्ति के घर में जाकर जान बचाई। उसके बेटे के चोट अधिक लगने से उसे रात्रि को 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर टाउन के सरकारी जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई लालचन्द को सौंपी है।

RELATED ARTICLES
12 August 2021 08:32 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com