20 February 2022 06:58 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर :- संवाददाता श्रीराम गहलोत के अनुसार भारत पाक सीमा के बीकानेर जिले के बज्जू तहसील के सांचू गाँव के स्थित सांचू माता के मंदिर का जीर्णोद्वार दिनांक 21-02-2022 को भारत के जिन्दा शहीद Z+ सुरक्षा प्राप्त एम.एस. बिट्टा के हाथों किया जाना सुनिश्चित हुआ है, यह मंदिर सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार लदरेचा, अन्य सदस्यों के अथक प्रयास व भामशाहो के सहयोग से 20 लाख की लागत से निर्मित हुआ है |
इस जीर्णोद्वार में कैलाश चौधरी (केन्द्रीय राज्य केन्द्रीय मंत्री), पुष्पेन्द्र सिंह राठोड़ (महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल) पप्पू देवी (प्रधान पंचायत सामिति बज्जू) निम्ब सिंह (राजस्थान - गुजरात संगठन मंत्री सीमाजन कल्याण समीति) व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे |
RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com