10 February 2022 10:57 AM
मेष-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक हानि का संकेत दिख रहा है। पूंजी निवेश न करें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगी। आय भाव अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ-साथ संगत नकारात्मक दिख रहा है। कोई भी नई संधि न करें। स्वास्थ्य, नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। प्रेम अच्छी स्थ्िाति में चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-काल्पनिक भय परेशान करेगा। चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर सोचेंगे। नकारात्मक सोचेंगे जिससे मन अप्रसन्न रहेगा। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम का पूरा साथ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह सही समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-किसी भी नए सदस्य के जीवन में आने की स्थिति अभी नहीं है। बहुत हिसाब से चलें। मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। आय की स्थिति आपकी ठीक है लेकिन आय के मार्ग की समीक्षा जरूर करें। काली वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।
सिंह-कोर्ट-कचहरी, पुलिस-फौजदारी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। कोई नया व्यापार अभी शुरू न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा चल रहा है लेकिन व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
कन्या-यात्रा में कष्ट की आशंका है। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-व्यापार का साथ है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला-बहुत बचकर पार करें। परिस्थ्िातियां प्रतिकूल हैं। अच्छी स्थ्िाति नहीं दिख रही है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार फिर भी ठीक है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापार के झगड़ों को शांत होकर निपटाएं। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है या उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी में रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। काली वस्तु का दान करें।
धनु-डिस्टर्बेंस बना रहेगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और व्यापार चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मकर-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जीवन में। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान की स्थिति सही रहेगी। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-अपनों के साथ की वजह से आपका काम चलता रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा, कार्यक्षेत्र में। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। काली वस्तु का दान करें।
RELATED ARTICLES
21 January 2025 10:44 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com