09 April 2022 12:17 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार सीएम अशोक गहलोतशनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर आयेगें। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। सीएम गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा,उर्जामंत्री भंवर सिंह भाटी भी बीकानेर आयेगें। जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल पहले से ही यहां मौजूद है। सीएम के साथ मंत्रियों की बीकानेर आगमन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के बंदोबस्त पुख्ता कर लिये है। सीएम गहलोत दोपहर 3 बजे जयपुर से हैलिकॉप्टर से उड़ान भर कर शाम 4.15 बजे नाल एयरपोर्ट पर उतरेगें।ने काफिल के साथ शाम 4.30 बजे रविन्द्र रंगमंच में आयोजित एनएसयूआई स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। वे 10 अप्रैल को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करेंगे तथा प्रात: 11.15 बजे श्रीबालाजी सेवा धाम, नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।सीएम के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एनएसयूआई के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होगें। सीएम के कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए इसके लिए प्रशासनिक अमला शुक्रवार दोपहर बाद ही तैयारियों में जुट गया। सीएम के रूट की साफ-सफाई समेत तमाम तरह की व्यवस्था चौकस करने के लिए कर्मियों की फौज उतारी गई है। सीएम केकार्यक्रम को देखते हुए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन और आईजी ओमप्रकाश ने तैयारियों की समीक्षा कर प्रशासन पुलिस के आला अफसरों को तमाम बंदोबस्त रखने के निर्देश दिये। प्रशासन और पुलिस अफसरों ने शुक्रवार को रविन्द रंगमंच और सर्किट हाउस का भी जायजा लिया मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सीएम गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द ङ्क्षसह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर उनके स्वागत सत्कार कीतैयारियां कर ली है। इस सिलसिले में प्रशासन और पुलिस अफसरों ने जिलाकांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ भी मीटिंग की। वहीं राजस्थान कृषि उद्योग प्रसंस्करण आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये शुक्रवार की दोपरह रविन्द्र रंगमंचपहुंचे। सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटे विभिन्न विभागों के अफसरों द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्योंं का खाका तैयार किया जा रहा है। सीएम के लिए जो रूट निर्धारित किया गया है, उस मार्ग कीतमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है।
RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com